इलीगल निर्माण के लिए ग्लाडा को पहले नोटिस अब कोर्ट के सख्त निर्देश ,
पखोवाल रोड–साउथ सिटी में अवैध निर्माण पर चलेगा पीला पंजा**
पखोवाल रोड–साउथ सिटी में अवैध निर्माण पर चलेगा पीला पंजा**
लुधियाना, 26 फरवरी यूटर्न :
शहर के बाहरी इलाकों में कथित संरक्षण में फल-फूल रहे अवैध निर्माण पर आखिरकार ग्लाडा ने सख्ती के संकेत दे दिए हैं। एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर (ACA) विकास हीरा ने पुष्टि की कि पखोवाल रोड स्थित ठाकुर कॉलोनी, बसंत एवेन्यू से सटी अवैध कॉलोनी तथा नेशनल हाईवे के साउथ सिटी कनाल रोड पर “नवीनीकरण/चारदीवारी” की आड़ में खड़े किए जा रहे अवैध ढांचों पर सोमवार से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
जमीनी स्तर पर सर्वे और दस्तावेजी जांच पूरी
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, टीमों ने जमीनी स्तर पर सर्वे और दस्तावेजी जांच पूरी कर ली है। ACA ने साफ कहा कि “किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा।” हालांकि शहर में लोग अब कार्रवाई के दिन का इंतजार कर रहे हैं—देखना है कि घोषणाएं जमीनी हकीकत बनती हैं या नहीं।
कोर्ट ने इलीगल निर्माण रोकने के दिए निर्देश
लुधियाना सिटीजन काउन्सिल की माननीय कोर्ट में नैशनल हाइवे(NH95 ) लिंक साउथ सिटी कनाल रोड पर निर्माण को इलीगल बता रुकवाने और गिराने की अपील पर कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए है जिसके बाद ग्लाडा की कार्यवाही को यकीनन माना जा सकता है
मंत्री का शहर फिर भी इलीगल गतिविधियाँ का बोलबाला
उधर, स्थानीय हलकों में यह भी चर्चा है कि लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा का गृह जिला होने के बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मंत्री ने पहले ही इलीगल गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही तेज करने के निर्देश दे रखे है
सीए और एसीए को वकील का नोटिस
इस बीच बस्ती जोधेवाल निवासी अविनाश कुमार ने अपने वकील के माध्यम से हाउसिंग विभाग के सचिव, ग्लाडा के सीए संदीप कुमार और एसीए विकास हीरा को लीगल नोटिस भेजकर गुरु अंगद देव नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। सात दिन में जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।