Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
धांदरा व दाद गांवों में कार्रवाई, अवैध निर्माण पर ज़ीरो टॉलरेंस लुधियाना, 30 दिसंबर आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां तथा ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार के निर्देशों के तहत ग्लाडा के रेगुलेटरी विंग ने मंगलवार को धांदरा और दाद गांवों में स्थित तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बताया गया है कि संबंधित डेवलपर्स को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, इसके बावजूद उन्होंने अवैध निर्माण कार्य बंद नहीं किया। इसके बाद गठित विशेष टीम ने बिना किसी विरोध के कार्रवाई को अंजाम दिया। ग्लाडा ने अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश भी की है। ग्लाडा के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध और अनियोजित विकास के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसी कॉलोनियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सस्ते प्लॉट देने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान भी शुरू किया गया है, जो बिना वैधानिक मंजूरी और सरकारी नियमों का पालन किए अवैध कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट, मकान या संपत्ति न खरीदें, क्योंकि ऐसी कॉलोनियों में ग्लाडा द्वारा पानी की आपूर्ति, सीवरेज, बिजली कनेक्शन जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत और नियमित कॉलोनियों की सूची उनके स्वीकृत नक्शों सहित ग्लाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे कोई भी व्यक्ति संपत्ति खरीदने से पहले अवश्य जांचे।