Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 28 Feb : ऑटो गैंग द्वारा एक बुजुर्ग को अगवा कर लूटपाट और बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग सदमे में है। जानकारी देते हुए वीरभान पुत्र जय कुमार (60 वर्ष), निवासी मकान नंबर 567, सेक्टर-7, पंचकूला ने बताया कि 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह जीरकपुर बस स्टैंड से अपने घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में बैठा था। पीड़ित के अनुसार ऑटो चालक उसे पंचकूला छोड़ने के बजाय छत्तबीड़ चिड़ियाघर की ओर सुनसान जंगलनुमा इलाके में ले गया। वहां आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया और बिना वजह बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमले के दौरान आरोपी उसके पास से लगभग 12 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, गाड़ी की आरसी और एप्पल का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। मारपीट के बाद आरोपी रात करीब 1:30 बजे उसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर भाग गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।