Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 30 Dec — लुधियाना निवासी होनहार छात्र प्रणव गुप्ता ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से आयोजित बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। प्रणव, श्री हितेश गुप्ता एवं श्रीमती भावना गुप्ता के सुपुत्र हैं। वे शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और अपने शैक्षणिक जीवन में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय प्रणव ने अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा, “नियमित पढ़ाई और बिजनेस की मूलभूत समझ मेरी सफलता की कुंजी रही।” प्रणव के पिता श्री हितेश गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा परिवार प्रणव की मेहनत और लगन पर गर्व महसूस कर रहा है। वर्तमान में प्रणव आईआईएम नागपुर से एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं और भविष्य में कॉर्पोरेट सेक्टर में अपने प्रबंधन कौशल से योगदान देने की आकांक्षा रखते हैं। प्रणव की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने गुप्ता परिवार को हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।