Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/28/फरवरी। लुधियाना देहाती पुलिस द्वारा नशों के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब थाना सिटी जगराओं और थाना हठूर की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान दो युवकों को हेरोइन (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला: जगरांव सिटी पुलिस ने 5.5 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को पकड़ा थाना सिटी जगरांव की हेड कांस्टेबल (HC) बलजिंदर कौर ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के संबंध में अड्डा रायकोट, जगराओव में मौजूद थीं। इसी दौरान मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि बलवंत सिंह उर्फ लाली (पुत्र दर्शन सिंह, पुत्र नाजर सिंह) निवासी चचराड़ी, जो हेरोइन बेचने का धंधा करता है, आज भी साइंस कॉलेज रायकोट रोड के नजदीक श्मशान घाट के गेट के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत रेड कर आरोपी बलवंत सिंह उर्फ लाली को काबू कर लिया और उसके पास से 5.5 ग्राम हेरोइन बरामद की। दूसरा मामला: हठूर पुलिस ने 4 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को किया काबू दूसरे मामले की जानकारी देते हुए थाना हठूर के हवलदार जसविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान मेन चौक हठूर में मौजूद थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुलदीप सिंह उर्फ गोरा (पुत्र सुखविंदर सिंह) निवासी संधू पत्ती, गांव चकर (थाना हठूर) हेरोइन बेचने का आदी है। मुखबिर ने बताया कि वह हठूर-चकर रोड पर पड़ते पुल सूए के पूर्व की तरफ कच्ची पगडंडी (गांव चकर की सीमा) पर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ गोरा को काबू कर लिया और उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।