Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
दो दिनों में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/28/फरवरी। विश्व प्रसिद्ध रोशनी मेले के अवसर पर समाजसेवी संस्था कर भला हो भला की ओर से बाबा मोहकम दीन जी की दरगाह के बाहर दो दिवसीय विशाल लंगर का आयोजन किया गया।स्वर्गीय अमित अरोड़ा की याद में लगाए गए इस सेवा कार्य में दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।संस्था के चेयरमैन रोहित अरोड़ा ने बताया कि रोशनी मेले के दोनों दिनों में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लंगर छका। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।लंगर सेवा के दौरान संस्था के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। इनमें कंवल कक्कड़, धर्मिंदर, शुभम अरोड़ा, नीरज कटारिया, मदन कटारिया, विशाल शर्मा, ईशान कटारिया, नरेश वर्मा, नरेश कटारिया और सोनी मक्कर प्रमुख रूप से शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने संस्था की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और कहा कि रोशनी मेले जैसे बड़े आयोजन में लंगर सेवा से उन्हें बड़ी राहत मिली। सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ आयोजित यह लंगर रोशनी मेले की रौनक में चार चांद लगाने वाला साबित हुआ।