Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 02 March । होली के मद्देनजर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चार मार्च (बुधवार) को कैंपस में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश और निकास केवल दो निर्धारित गेटों से ही संभव होगा। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, सेक्टर-15 की ओर स्थित गेट नंबर-2 और साउथ कैंपस में सेक्टर-14 की तरफ स्थित एलुमनी गेट से ही छात्रों, कर्मचारियों और आगंतुकों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। अन्य सभी प्रमुख प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। ये गेट रहेंगे बंद निर्धारित समय के दौरान सेक्टर-14 स्थित गेट नंबर-1 और गेट नंबर-3, सेक्टर-24 की ओर यूआईईटी गेट तथा साउथ कैंपस में सेक्टर-38 की तरफ डेंटल कॉलेज गेट बंद रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपना पहचान पत्र (आई-कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ रखें। सुरक्षा जांच के दौरान बिना आई-कार्ड प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रावासों के लिए विशेष दिशा-निर्देश छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं को निर्धारित समय के दौरान बाहर जाने की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन छात्रावास परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक रहेगी। होली के अवसर पर स्टूडेंट सेंटर के आसपास की दुकानें और कैंटीन भी बंद रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि यह कदम त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।