Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 02 मार्च :** Government Medical College and Hospital, Sector 32 में नवनियुक्त डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर रवनीत कौर का जीएमसीएच एम्पलाइज एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों और विभिन्न विभागों की यूनियनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मचारी, वार्ड अटेंडेंट, पैरामेडिकल स्टाफ, लिफ्ट ऑपरेटर, पब्लिक हेल्थ कर्मचारी, ड्राइवर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फाइल रिस्टोरर, ग्रिड आशादीप सुरक्षा कर्मचारी, मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के सफाई कर्मचारी, टेलर, कैटरिंग स्टाफ, ए.सी. प्लांट, गैस प्लांट, सीवरेज और मेंटेनेंस विभाग सहित अनेक शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रोफेसर रवनीत कौर को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में प्रोफेसर रवनीत कौर ने कहा कि वे मरीजों की बेहतर देखभाल और संस्थान के समग्र विकास के लिए सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जीएमसीएच सेक्टर 32 नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।