Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी हलके में रैली के लिए हंडेसरा सर्कल से शुरू किया प्रचार
आप करती है ड्रामा, अकाली दल करता है डिवेल्पमेंट
लालडु 04 March : शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा है कि अकाली दल की कथनी व करनी एक समान है। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल द्वारा पंजाब बचाओ रैली के दौरान की जा रही घोषणाएं ही अकाली दल की आने वाली सरकार का रोड मैप है। एनके शर्मा ने डेराबस्सी विधानसभा हलके में होने वाली पंजाब बचाओ रैली के संबंध में लोगों को एकजुट करने के लिए आज से हंडेसरा सर्कल में प्रचार शुरू किया। शर्मा ने खेलण, रजापुर, मालण, अंटाला, सारंगपुर, हंडेसरा, नगला, मीरपुर, बरटाणा आदि गांवों में लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान भारी संख्या में लोग कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी छोडक़र अकाली दल में शामिल हुए। एन के शर्मा ने कहा कि अकाली दल द्वारा आयोजित की जा रही पंजाब बचाओ रैली के दौरान भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल प्रत्येक हलके के संबंध में घोषणा करके अकाली दल का रोड मैप बता रहे हैं। पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में इस संबंध में रैली करके पंजाब के लोगों को अकाली दल की नीतियों के साथ जोड़ा जाएगा और पंजाब की मौजूदा सरकार के विरूद्ध लामबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी हलके के लोग मौजूदा सरकार से बुरी तरह तंग आ चुके हैं। वर्तमान सरकार में डिवेल्पमेंट की बात की बजाए केवल ड्रामा हो रहा है। हलके के लोग ड्रामों का जवाब देने के लिए उचित समय का इंतजार कर रहे हैं। एनके शर्मा ने सुखबीर बादल की रैली में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इस रैली के माध्यम से डेराबस्सी में विकास का रोडमैप पेश किया जाएगा, जिसे सरकार आने पर लागू किया जाएगा। इस अवसर पर सर्कल प्रधान बृजेश राणा, गुरदीप औजला, महक पूनिया, गुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, ओपी शर्मा हंडेसरा, रणदीप सिंह, अनुज राणा, विकास राणा, लखन सिंह, अजैब सिंह अंटाला, अजय सिंह, हरजिंदर सिंह, रविंद्र सिंह तथा वरिंद्र सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।