Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा 04 March : पंजाबी फिल्म एंड टेलीविजन एक्टर्स एसोसिएशन (पफटा) की आम सभा रतन कॉलेज मोहाली में आयोजित की गई, जिसका संचालन वरिष्ठ कलाकार मलकीत रौणी ने किया। इसमें 2025-2027 के लिए नई कमेटी का चयन किया गया, जिसमें एम्मी विर्क को अध्यक्ष और बिन्नू ढिल्लों को महासचिव चुना गया। पफटा की अगले 2 वर्षों की कार्यप्रणाली को जिला स्तर पर सुचारू रूप से चलाने के लिए रंगकर्मी एवं फिल्म कलाकार अशोक पुरी को होशियारपुर के जिला कोऑर्डिनेटर पफटा के तौर पर नामांकित किया गया। ताकि जिले भर में टीवी और फिल्मों से जुड़े कलाकारों की समस्याओं को आसानी से स्टेट कमेटी के साथ मिलकर हल किया जा सके। इस अवसर पर पद्मश्री निर्मल ऋषि, सविंदर माहल, गुरप्रीत घुग्गी, करमजीत अनमोल, बी.एन. शर्मा ने अशोक पुरी को जिला कोऑर्डिनेटर पफटा की किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक पुरी ने बताया कि होशियारपुर जिले के फिल्म और टीवी कलाकारों को एक मंच उपलब्ध करवाकर वरिष्ठ कलाकारों के साथ उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा और जिले के कलाकारों को आने वाली समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।