Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत के प्रसिद्ध टेलीविजन ब्रांड टैक्सला के संस्थापक राजा सिंह ओबरॉय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि स.ओबरॉय एक दूरदर्शी और परिश्रमी उद्यमी थे, जिन्होंने 1980 के दशक में भारत में किफायती कीमतों पर टीवी सेट उपलब्ध कराकर घरेलू मनोरंजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव लाया। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने उन्हें उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान दिलाई और वे अनेक लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। स्पीकर संधवां ने कहा कि स. ओबरॉय का निधन उद्योग जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।