Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/5 मार्च। पाकिस्तान का डॉन शहजाद भट्टी एक ऑडियो में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर और मलिक पर जमकर भड़का। भट्टी ने दोनों को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि तुम लोग कुत्तों की तरह हो, जो दूसरों के कहने पर भौंकते हो। भट्टी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि शहजाद भट्टी को मरवा देंगे, लेकिन मैं साफ कहता हूं- जिसमें दम है वो सामने आए। मैं तुम दोनों को जानता भी नहीं हूं। अगर तुम लोग सच में लॉरेंस के आदमी होने का दावा करते हो, तो अपने उस बाप से कहो कि मेरे ऊपर भौंक कर दिखाए। मलिक को ललकारते हुए भट्टी बोला- तू कहता है कि मेरे ऊपर फायरिंग करवाई है। अगर यह सच है तो कसम खाकर बोल कि तुने और तेरे आदमियों ने मेरे ऊपर कभी गोली चलवाई। झूठी हवा बनाकर लोगों के सिर पर उड़ना बंद कर। तुम लोग दूसरों के नाम पर चलते हो, मैं अपने दम पर खड़ा हूं। चेहरा दिखाकर वीडियो बनाने की चुनौती हैरी बॉक्सर पर निशाना साधते हुए भट्टी ने कहा कि दो पिस्तौल पकड़कर वीडियो बनाना और बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है। अगर सच में गैंगस्टर हो तो अपना चेहरा दिखाकर वीडियो बनाओ। अपने घर के सामने खड़े होकर वीडियो बनाओ और मुझे टाइम दो, फिर मैं बताऊंगा असली खेल क्या होता है। ----