Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
30 हजार से ज्यादा आबादी बिना बस शेल्टर के परेशान; धूप-बारिश में सड़क किनारे बस का इंतजार करने को मजबूर लोग
चंडीगढ़ 05 March : मनीमाजरा के सुभाष नगर और इंदिरा कॉलोनी में बस क्यू शेल्टर की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द आधुनिक बस शेल्टर बनाने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि करीब 30 हजार की आबादी वाले इस इलाके में आज तक बस क्यू शेल्टर की व्यवस्था नहीं है। कई बार समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से मांग उठाने के बावजूद प्रशासन इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। धूप-बारिश में खड़े रहने को मजबूर लोग राजबीर सिंह के अनुसार क्षेत्र में दो बड़े सरकारी स्कूल, कई निजी स्कूल और एक डिस्पेंसरी है। रोजाना सैकड़ों छात्र, मरीज और कामकाजी लोग सड़क किनारे बिना किसी छत के बस का इंतजार करते हैं। बस शेल्टर न होने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी, बारिश और सर्दी के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ा मार्ग एसोसिएशन का कहना है कि इस क्षेत्र से आईटी पार्क, मनीमाजरा बस स्टैंड, माता मनसा देवी, मोहाली और पंचकूला जैसे प्रमुख इलाकों के लिए बसें चलती हैं। इसके बावजूद यहां आज तक कोई निर्धारित बस स्टैंड या शेल्टर नहीं बनाया गया। स्मार्ट बस शेल्टर की मांग एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि यहां केवल बस स्टैंड ही नहीं बल्कि आधुनिक स्मार्ट बस क्यू शेल्टर बनाया जाए, जिसमें पीने के पानी की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, स्वच्छ शौचालय और बसों के समय की जानकारी देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड जैसी सुविधाएं हों। एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर, चेयरमैन सुभाष धीमान, महासचिव शक्ति श्रीवास्तव और समाजसेवी पूजा रॉय ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण क्षेत्र के लोग खुद को दोयम दर्जे का नागरिक महसूस कर रहे हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बस क्यू शेल्टर के निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।