Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
राजदीप सिंह सैनी लुधियाना/यूटर्न/6 मार्च। लुधियाना के पॉश इलाकों में अब एक नया गैंग एक्टिव हो चुका है। जिनकी और से धड़ल्ले से पेड़ काटकर बेचे जा रहे हैं। लगातार पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने के चलते अब आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी रविंदर पाल सिंह घई इसके विरोध में आगे आए हैं। जिनकी और से इस संबंधी एनजीटी, सीएम भगवंत मान, पंजाब गवर्नर, डायरेक्टर लोकल बॉडी विभाग, बागबानी विभाग, फॉरेस्ट विभाग और नगर निगम को शिकायतें दी है। वहीं पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मामले में सूमूटो लेने की मांग की है। इस शिकायत के बाद बागबानी विभाग के आदेशों पर पुलिस द्वारा गुरदेव नगर और बीआरएस नगर में पेड़ काटने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं उनकी तलाश में रेड की जा रही हैं। चर्चाएं हैं कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा पेड़ काटकर आगे बेचकर मोटी कमाई की जा रही है। पॉश इलाकों में काटे जा रहे पेड़ रविंदर पाल सिंह घई ने कहा कि यह पेड़ ज्यादातर पॉश इलाकों में काटे जा रहे हैं। जिसमें मॉडल टाउन, घुमारमंडी, सिविल लाइंस, रानी झांसी रोड, गुरदेव नगर, बीआरएस नगर, कॉलेज रोड प्रमुख रुप से शामिल हैं। जबकि इन इलाकों में असली सुदंरता पेड़ हैं। लेकिन कुछ लोग अपनी कमाई के चक्कर में बड़े-बड़े पेड़ों को चोरी से काटकर बाद में उसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। हालांकि चर्चाएं हैं कि इस चोरी में कई नामी लोगों और राजनेताओं के शामिल होने की चर्चाएं हैं। छुट्टी के दिनों में काटे जाते हैं पेड़ वहीं, घई ने कहा कि ज्यादातर पेड़ छुट्टी के दिनों में काटे जा रहे हैं। दरअसल, छुट्टी के चलते सरकारी अधिकारी ऑफिसों में नहीं होते और लोग घरों में रहते हैं। जिसका फायदा उठाकर शरारती तत्व चोरी छिपे पेड़ काट डालते हैं। घई ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों रानी झांसी रोड और कॉलेज रोड पर पेड़ काटने का मामला सामने आया है। एनजीटी ने सरकार को कार्रवाई के दिए निर्देश वहीं इस मामले में घई की शिकायत के बाद एनजीटी की और से पंजाब सरकार को एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। वहीं पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम और संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए कहा है। दूसरी तरफ फॉरेस्ट विभाग ने नगर निगम को कार्रवाई के लिए लिखित में कहा है। कई लीडरों व नामी लोगों की मिलीभगत की चर्चाएं वहीं आए दिन लुधियाना में जबरन पेड़ काटने की वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। चर्चा है कि इतने बड़े पेड़ काटना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए नीचे से लेकर ऊपर तक सेटिंग की जाती है। जिसमें कई नेता और नामी लोगों की मिलीभगत की चर्चाएं हैं। अब देखना होगा कि क्या पंजाब सरकार मामले में एक्शन लेती है या नहीं। वहीं यह भी बता दें कि जिन इलाकों में पेड़ काटे जा रहे हैं, उसमें ज्यादा हल्का वेस्ट यानि कि मंत्री संजीव अरोड़ा के हल्के के इलाके हैं। अब देखना होगा कि वह क्या एक्शन लेते हैं। ---