Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
नवीन गोगना लुधियाना, 5 मार्च: सहनेवाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दोहरे कत्ल के मामले को मात्र 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को थाना डिवीजन नंबर-6 सहनेवाल में शिकायतकर्ता संतोष सिंह और बलविंदर कौर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक कार में सवार होकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा (IPS) के निर्देशों पर डीसीपी इन्वेस्टिगेशन जसकरनजीत सिंह तेजा, एडीसीपी जोन-2 करनवीर सिंह और एसीपी सहनेवाल हरजिंदर सिंह गिल की निगरानी में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: लखविंदर सिंह उर्फ विशाल निवासी बलवीर महल, सहनेवाल हरिंदर सिंह उर्फ गोल्डी निवासी चक्क सरायें वाला, लुधियाना जसप्रीत सिंह उर्फ जोश निवासी सहनेवाल, लुधियाना बरामदगी: महिंद्रा XUV गाड़ी नंबर PB-10-KC-9137 पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।