Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 March । शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल मध्यमार्ग पर जल्द ही रिकार्पेटिंग और मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। इस कारण 9 मार्च से 15 अप्रैल तक अलग-अलग हिस्सों में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग विभाग के रोड विंग के अनुसार यह काम हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर पीजीआई क्षेत्र तक किया जाएगा। इस दौरान सड़क के विभिन्न हिस्सों में रिकार्पेटिंग और मरम्मत का कार्य चरणबद्ध तरीके से होगा, जिसके चलते आवश्यकता पड़ने पर कुछ हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद भी किया जा सकता है। विभाग ने बताया कि जंक्शन-17 से जंक्शन-43 तक (दोनों तरफ) सड़क की मरम्मत और रिकार्पेटिंग की जाएगी। हालांकि जंक्शन-18 से जंक्शन-19, यानी पीजीआई चौक से सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक का हिस्सा इस परियोजना में शामिल नहीं किया गया है। काम के दौरान चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों को भी यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि मरम्मत कार्य तय समय में सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके।