Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 06 March : बलटाना क्षेत्र के हरकृष्ण एन्क्लेव के निवासियों ने टूटी हुई सड़क को लेकर नगर परिषद जीरकपुर को शिकायत देकर जल्द मरम्मत की मांग की है। कॉलोनी निवासी आर्यन गोयल ने नगर परिषद को लिखित पत्र देकर बताया कि एक्सोटिक अपार्टमेंट्स के पास काली माता मंदिर वाली लाइन में स्थित सड़क काफी समय से टूटी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में बताया गया है कि सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों के फिसलने और हादसे का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। निवासियों का कहना है कि जीरकपुर के अन्य इलाकों, विशेषकर बलटाना क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन हरकृष्ण एन्क्लेव की सड़क अभी भी बदहाल स्थिति में है। इससे कॉलोनी के लोगों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि कॉलोनी के पास एक शराब का ठेका भी है, जिसके सामने गंदगी फैली रहती है और सड़क की हालत और खराब हो गई है। लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र की सफाई करवाई जाए और सड़क को भी जल्द ठीक कराया जाए। निवासियों ने नगर परिषद से अपील की है कि जनहित को देखते हुए हरकृष्ण एन्क्लेव की सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।