Uturn Time
Breaking
जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित डेराबस्सी मंडियों का दौरा, केंद्र की रियायतों से गेहूं खरीद में आई तेजी: संधू
Logo
Uturn Time
10 मार्च से ऑनलाइन प्रोसेस शुरू होगा, कंट्रोल रूम बना, हेल्पलाइन नंबर-क्यूआर कोड जारी
नवीन गोगना पंजाब 06 March । पंजाब पुलिस में इस साल 3298 कर्मियों की भर्ती होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी। 30 मार्च की रात 11 बजकर 55 मिनट तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद यहां आने वाली शिकायतों और सुझावों को सुना जाएगा। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3298 पदों में से 2522 पद जिला पुलिस कैडर के होंगे, जबकि 766 पद सशस्त्र पुलिस कैडर के रहेंगे। भर्ती से संबंधित लिंक जल्द ही अपडेट किया जाएगा। इसमें सभी नियम व शर्तें पुलिस विभाग द्वारा फाइनल कर दी जाएंगी। साथ ही किस पद के लिए क्या योग्यता और शारीरिक मापदंड होंगे, इसकी पूरी जानकारी भी दी जाएगी। पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है। भर्ती के लिए क्यूआर कोड भी जारी पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे भर्ती के आधिकारिक लिंक पर पहुंच सकेंगे और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी की जा सकेगी। अब तक 10 हजार 264 युवाओं की भर्ती मार्च 2022 से अब तक पंजाब पुलिस में कुल 10 हजार 264 युवाओं की भर्ती विभिन्न रैंकों पर भर्ती हुई। इस दौरान कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर पद है। जनवरी 2026 में1,746 कांस्टेबलों (डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर) को नियुक्ति पत्र दिए गए। इससे पहले भी कई बैच में भर्तियां हुईं। जैसे 2022-23 में इंटेलिजेंस/इन्वेस्टिगेशन कैडर में कुछ हजार पद, और 2023-2025 में कांस्टेबल के बड़े बैच (जैसे 1,746 पदों वाली भर्ती जो पूरी हुई)।