Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/7 मार्च। अमृतसर के श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की गई। गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंग गलियों में बिखरे हुए मिले। सीसीटीवी कैमरों की जांच में यह देखा गया कि कुछ शरारती लोगों ने तारें काटकर गुरुद्वारा परिसर में तोड़फोड़ की थी। इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और शांती की अपील की। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और बीच चौराहे पर सजा दी जानी चाहिए। बाबा बकाला साहिब का मामला दरअसल, मामला अमृतसर के हल्का बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला गांव का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब शनिवार सुबह श्री गुरु तेग बहादुर जी के धाम से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंग गलियों में बिखरे मिले। 7.30 बजे पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा ने लोगों को शांत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। डीएसपी बोले- CCTV फुटेज खंगाल रहे डीएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि उन्हें जैसे ही जानकारी मिली वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब तथा आसपास के इलाके का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुद्वारा साहिब के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों को सुरक्षित कर लिया है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। ---