Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नगर परिषद एवं पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग की टीम ने 3 दुकानदारों के काटे चालान, 10 किलो के करीब प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे  किए जप्त जीरकपुर 31 Dec : शुक्रवार को नगर परिषद जीरकपुर एवं पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग द्वारा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी के आदेशों पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद एवं पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग की टीम ने ढकोली एरिया पर स्थित सब्जी मंडी और मार्केट की दुकानों में छापा मारा और 10 किलो के करीब प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए। नगर परिषद की टीम ने ढकोली इलाके में 40 दुकानों को चेक किया जिनमें से नगर परिषद एवं पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग की टीम ने मौके पर 3 दुकानदारों के चालान कर 10400 जुर्माना वसूला। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार और पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग के एसडीओ अतुल शर्मा ने बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगी हुई है फिर भी कुछ दुकानदार द्वारा अवैध तौर पर पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे है। उन्होंने बताया कि वातावरण को बचाए रखने के लिए पंजाब सरकार द्वारा पॉलिथीन के लिफाफों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई है। नगर परिषद द्वारा पॉल्यूशन कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर समय समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इसी के तहत बुधवार को ढकोली एरिया पर स्थित मार्केट एवं सब्जी मंडी में चेकिंग की गई।  विक्रेताओं से करीब 10 किलो पॉलिथीन बरामद हुई।  उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के तहत 3 दुकानों पर कार्यवाही की गई और 10400 रुपए का चालान किया गया। सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।