Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
होशियारपुर 07 March : पंजाब सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार श्री दीपक बाली जी को ‘श्रीमद् भागवत कथामृत’ के भव्य आयोजन का निमंत्रण पत्र भेंट किया गया। यह निमंत्रण दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) तथा होशियारपुर के श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत कथामृत’ का आयोजन 14 से 20 अप्रैल 2026 तक रोशन ग्राउंड, मॉडल टाउन, होशियारपुर में किया जाएगा। कथा प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित होगी। निमंत्रण स्वीकार करते हुए श्री दीपक बाली जी ने संस्थान के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और हमारी समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भक्ति मार्ग के गूढ़ संदेशों का लाभ मिलेगा। इस सात दिवसीय कथा का वाचन विश्व विख्यात भागवत भास्कर साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी अपनी संत मंडली के साथ करेंगी। कथा आरंभ होने से पूर्व 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे रोशन ग्राउंड से एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है।