Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कुलदीप सैनी पंचकूला/ 07 मार्च:- सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस आयुक्तालय पंचकूला के निर्देशानुसार थाना यातायात सूरजपुर की टीम द्वारा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक बस , जो बद्दी से बरेली (उत्तर प्रदेश) वाया मडानवाला संचालित हो रही थी, को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त बस बिना वैध परमिट के संचालित की जा रही थी, जो कि मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। इस पर थाना यातायात सूरजपुर की टीम द्वारा बस के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹43,500/- का चालान किया गया तथा नियमों के अनुसार वाहन को इम्पाउंड कर लिया गया। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना वैध परमिट, दस्तावेज या नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस की आमजन से अपील: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों व वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।