Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
सुनील पांडेय लुधियाना / यूटर्न / शिवाजी नगर इलाके मे गली न 3 मे कपूर ब्रदरस के नाम से 2 फैक्ट्रीया चल रही है। फैक्ट्री मे दिन रात दोनों शिफ्ट मे काम चलता है, जिस कारण मशीनों की आवाज़ हर समय गली मे आती रहती है। इसी संदर्भ मे इलाका निवासियों द्वारा निगम कमिशमर को ज्ञापन दिया गया। पड़ोसी मनु मगो का कहना है कि इतनी आवाज कि वजह से सारी गली वाले सो नहीं पाते, बड़े-बुजुर्ग सो नहीं पाते। गली सिर्फ 8 फीट चौड़ी है, सारा दिन इनके रिक्शा, टेम्पू कि वजह से गली मे जाम लगा रहता है। ईश्वर न करे किसी घर मे आग लग जाये तो फायर फ्रिगेड भी नहीं आ पायेगी। इनकी फैक्ट्री पहले ही बिना नक्शे के 3 मंजिला बनी हुई है, अब फैक्ट्री के मालिक नजायज ढंग से तीसरी मंजिल भी डालने का प्रयास कर रहे है, इसी सन्दर्भ मे इलाका निवासियों से निगम कमिशनर से इस पर रोक लगाने कि गुहार लगाई। इलाका निवासियों ने कहा कि इसके बाद पॉलियूशन बोर्ड मे भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। इस अवसर मनु मगु, पर प.विनोद भारद्वाज, विकास भारद्वाज, रमेश मगो, अमिता, माइकल, अशोक वर्मा, आशा रानी, सुभाष गर्ग, विमल गर्ग, सतीश मगु, प्रिन्स वर्मा, कांता रानी, अनिल कुमार, नीना आदि मौजूद थे।