Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/मोहाली: एंडोक्राइन सोसाइटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अकादमिक पहल “वी केयर 2026” और ओबेसिटी वीक का शुभारंभ शनिवार को मोहाली के एक निजी होटल में हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से आए एंडोक्राइनोलॉजिस्ट महिलाओं के स्वास्थ्य, हार्मोनल विकारों और तेजी से बढ़ती मोटापे की समस्या पर चर्चा कर रहे हैं। सम्मेलन में किशोरावस्था, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तनों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही एंडोक्राइन विकारों की समय पर पहचान और उनके प्रभावी प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। आयोजन की चेयरपर्सन डॉ. सरिता बजाज ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आयोजन सचिव डॉ. गगन प्रिया ने कहा कि मोटापा एक क्रोनिक बीमारी है और इसके इलाज में उपयोग होने वाली नई दवाएं, जैसे ओजेम्पिक, केवल प्रशिक्षित एंडोक्राइनोलॉजिस्ट की सलाह से ही दी जानी चाहिए। वैज्ञानिक चेयरपर्सन डॉ. एमी ग्रेवाल के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान डॉ. उषा श्रीराम ने मधुमेह से पीड़ित महिलाओं में प्रीकंसेप्शन केयर की कमी पर चिंता जताई। विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में लगभग हर चार में से एक महिला मोटापे से प्रभावित है, जो गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। सम्मेलन में डॉ. निखिल टंडन, डॉ. डोना रायन और अन्य विशेषज्ञों ने भी मोटापा प्रबंधन और महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।