Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 07 March : चंडीगढ़ वार्ड नंबर 26 डड्डूमाजरा में बढ़ती रसोई गैस की कीमतों को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ममता डोगरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ममता डोगरा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां सीधे तौर पर महिलाओं को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से घर का बजट बिगड़ गया है और इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं के चूल्हे-चौके और आम लोगों के रोजगार पर सीधा हमला किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि रसोई गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। ममता डोगरा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस फैसले को वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।