Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
​चंडीगढ़ : बापूधाम कॉलोनी सेक्टर 26 के पास बरसाती नाले पर बने पुल पर पिछले दिनों हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन जागा है। ' अखबारों' में प्रमुखता से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने पुल के दोनों ओर ऊंची और मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। ​गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सुखना लेक की ओर से आने वाले बरसाती नाले के इस पुल से एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई थी, जिसमें 4-5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों द्वारा लंबे समय से इस असुरक्षित पुल पर रेलिंग लगाने की मांग की जा रही थी। ​मौके का मुआयना और आभार: ​आज सुभाष धीमान चेयरमैन एवं कराफैड जोन-2 के सचिव और मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने कार्यस्थल पर पहुंचकर चल रहे काम का जायजा लिया। ​इस अवसर पर सुभाष धीमान ने कहा: ​"हम सभी समाचार पत्रों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने जनहित के इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, हम चंडीगढ़ प्रशासन के रोड विंग के भी आभारी हैं जिन्होंने दुर्घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए यहाँ रेलिंग लगाने का काम शुरू किया है। ​ ​समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने प्रशासन से आग्रह किया कि केवल इसी स्थान पर नहीं, बल्कि पूरे चंडीगढ़ में जहाँ भी इस तरह के बरसाती नालों पर पुल बने हैं, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि समय रहते सभी पुलों पर ऊंची रेलिंग लगाने से भविष्य में होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है। ​इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन की इस तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि शहर के अन्य असुरक्षित पॉइंट भी जल्द ही दुरुस्त किए जाएंगे।