Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अजीत झा. चंडीगढ़ 07 March । मौलीजागरां क्षेत्र में होली के दिन हुए युवक की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे और चाकू भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ आईपीएस कंवरदीप कौर के निर्देश पर की गई। मामले की जांच एसपी सिटी आईपीएस के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट विजय सिंह तथा थाना मौलीजागरां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा की निगरानी में पुलिस टीम ने की। पुलिस के अनुसार एफआईआर नंबर 51, दिनांक 4 मार्च 2026 को थाना मौली जागरां में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता भगवान साहनी (45) निवासी कबाड़ी मार्केट, मखन माजरा ने बताया कि 4 मार्च को करीब दोपहर 2 बजे वह अपने 21 वर्षीय बेटे अंकित के साथ कबाड़ी मार्केट में बैठे थे। उस समय आसपास कुछ युवक होली खेलते हुए हुड़दंग कर रहे थे और एक-दूसरे पर रंग डालने के साथ कपड़े भी फाड़ रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां से भागते हुए निकले और उनके पीछे अरविंद, उसका बेटा करण, बचन और बॉबी समेत अन्य लोग डंडे और हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता और उसके बेटे अंकित को उन युवकों का साथी समझकर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन आरोपियों ने बाद में बदला लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिलों और पैदल हथियारों से लैस होकर वापस पहुंचे और हमला कर दिया। इस दौरान बॉबी ने अंकित के पेट में चाकू मार दिया, जबकि अन्य हमलावरों ने भी उस पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल अंकित को सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 6 मार्च को शिकायतकर्ता की पहचान पर अरविंद (36), बॉबी (24) और सोनू (26) निवासी कबाड़ी मार्केट, मखन माजरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए हैं। वहीं दो नाबालिग आरोपियों को भी पकड़ा गया है, जिनमें से एक के पास से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे।