Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
83 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया
जीरकपुर 07 March : एक हैरान करने वाले मामले में 83 वर्षीय बुजुर्ग को कागजों में मृत दिखाकर उनकी जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पटियाला जिले के रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1960-61 में जींद जिले के एक गांव में करीब 18 एकड़ जमीन खरीदी थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें कागजों में मृत घोषित कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 1 अप्रैल 2022 की तारीख का एक फर्जी वसीयतनामा तैयार किया। इस दस्तावेज को रजिस्टर करवाने के लिए आरोपियों ने सब-रजिस्ट्रार के सामने किसी अन्य व्यक्ति को पेश किया, जिसने शिकायतकर्ता बनकर हस्ताक्षर किए। वसीयत में लगाया गया आधार कार्ड और पता भी पीड़ित का नहीं था। जांच के दौरान एक गवाह ने बताया कि उसने आरोपियों के कहने पर दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे और वह शिकायतकर्ता को जानता तक नहीं था। वहीं दूसरे गवाह ने वसीयत पर किए गए हस्ताक्षर से साफ इनकार करते हुए कहा कि वह उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने एक फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवाया, जिसमें शिकायतकर्ता की मौत 4 नवंबर 2022 को दिखाई गई। दस्तावेजों के साथ श्मशान घाट की एक रसीद भी लगाई गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि उस तारीख को वहां कोई अंतिम संस्कार ही नहीं हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के माता-पिता के भी मृत्यु प्रमाणपत्र पेश किए और खुद को उनका रिश्तेदार बताने की कोशिश की। पीड़ित को इस पूरे मामले की जानकारी तब हुई जब अप्रैल 2025 में आरोपियों ने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का इंतकाल अपने नाम करवाने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।