Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा में देंगे स्टेट अवार्ड
चंडीगढ़ 07 March : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा सरकार की ओर से चंडीगढ़ की महिला खिलाड़ी अदिति श्योराण को सम्मानित करेंगे। 16 वर्षीय अदिति को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री आठ मार्च को सिरसा स्थित चौधरी देवी लाल यूनविर्सिटी में आयोजित समारोह में प्रशंसा पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अदिति क्रिकेट में स्टेट, नेशनल और बीसीसीआइ स्तर की प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बेसबाल और साफ्टबाल में भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। खेल प्रतिभा के दम पर वह अब तक करीब 10 पदक जीत चुकी हैं। हरियाणा के सोनीपत के गांव गांव दुभेटा में पली-बढ़ी अदिति इस समय चंडीगढ़ के कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और पिछले चार वर्षों से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें कि अदिति को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को प्रतिष्ठित स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें यह सम्मान दिया। इसी साल 26 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से भी अदिति श्योराण को खेल प्रतिभा अवार्ड से कुलपति प्रो. रेणू विग की ओर से सम्मानित किया गया जा चुका है। मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी अदिति श्योराण को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर तरह की मदद करेगी। कार्मल कान्वेंट स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में चंडीगढ़ की खेल सचिव प्रेरणा पुरी ने भी अदिति को सम्मानित किया। जनवरी 2026 में पंचकूला में जाट सभा की ओर से भी अदिति श्योराण को ट्राफी और कैश अवार्ड देकर सम्मानित किया गया था।