Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
- राज्य में बागवानी के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा, नर्सरियों में अधिक से अधिक पौधों का उत्पादन करने के निर्देश

- किसानों को सब्सिडी देने के मामलों का तुरंत निपटारा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश
चंडीगढ़, 7 मार्च मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बागवानी क्षेत्र के विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कल शाम बागवानी विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ पंजाब भवन, चंडीगढ़ में एक विशेष समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर बागवानी प्रशासनिक सचिव अरशदीप सिंह थिंद, निदेशक बागवानी मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री ने बागवानी क्षेत्र के विकास और किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए चल रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर की बागवानी नर्सरियों में अधिक से अधिक गुणवत्ता वाले पौधों का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर उच्च किस्म के पौधे उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्रीय स्तर पर नियमित दौरा करें, किसानों से सीधी बातचीत करें और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला बागवानी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मुश्किलों और आवश्यकताओं के बारे में मंत्री को अवगत करवाया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बागवानी नर्सरियों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तुरंत भेजी जाए ताकि जरूरी कदम जल्दी उठाए जा सकें। उन्होंने कहा कि बागवानी के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को और मजबूत किया जाएगा। मंत्री ने टेंडर प्रक्रिया से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता देने के लिए कहा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समय पर और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। किसानों को दी जा रही सब्सिडी के मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सब्सिडी से संबंधित सभी मामलों का तुरंत निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके। श्री भगत ने अपने हाल ही के महाराष्ट्र दौरे का जिक्र करते हुए वहां के बागवानी मॉडल पर भी चर्चा की और कहा कि पंजाब में भी बागवानी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के साथ और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को एक मजबूत बागवानी राज्य के रूप में विकसित करना है और इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करके काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और अधिकारी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करें। इस बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पाेरेशन रणबीर सिंह, निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गुरजीत सिंह, मुख्य भूमिपाल मोहिंदरजीत सैनी, निदेशक पनसीड जसवंत सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि (इंजी.) जगदीश सिंह, संयुक्त निदेशक हरमेल सिंह, गुरसरन सिंह तथा उप निदेशक हरप्रीत सेठी एवं अन्य जिला अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।