Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत न्याय से बचने के लिए विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें भारत वापस लाने के प्रयासों में बड़ी सफलता मिली है। इस क्रम में वांछित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम को मोल्डोवा सीमा से हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने दी। बताया गया है कि फरार आरोपी अमृतपाल दालम को पंजाब पुलिस के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय (एम ई ए ), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी बी आई ), इंटरपोल और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से जारी इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने हाल ही में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) काउंटर इंटेलिजेंस अशिश चौधरी की अगुवाई में ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओ एफ टी ई सी) का गठन किया है, ताकि विदेशों में छिपे अपराधियों को ट्रैक कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत पंजाब वापस लाया जा सके। जानकारी के अनुसार बटाला के दालम नंगल गांव का रहने वाला अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दालम जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ है और वह नकली पासपोर्ट की मदद से विदेश भाग गया था। आरोपी विशेष रूप से अमृतसर क्षेत्र में बड़ी हस्तियों और कारोबारियों को निशाना बनाकर फोन के माध्यम से फिरौती मांगने की गतिविधियों में सक्रिय रहा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतपाल सिंह पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि लगातार अंतरराष्ट्रीय समन्वय और पंजाब पुलिस एजेंसियों की निरंतर कार्रवाई के चलते अमृत दालम को हिरासत में लेने में सफलता मिली है। उसकी प्रत्यर्पण/डिपोर्टेशन प्रक्रिया के लिए कानूनी और कूटनीतिक कार्यवाही जारी है, ताकि उसे जल्द से जल्द कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस का ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओ एफ टी ई सी) इस समय विदेशों में छिपे विभिन्न अपराधियों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।