Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/9 मार्च। अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के ठेके पर हुई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में ठेके पर काम कर रहे आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गोली और कांच के टुकड़े लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात वह अपने भाई भगवान सिंह के घर मौजूद थे। भगवान सिंह के घर से एक घर की दूरी पर प्रगट सिंह के नाम से शराब का ठेका है। रात करीब 10:45 बजे, लोहे के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों भाई बाहर निकले और देखा कि अड्डा चाटीविंड की तरफ से एक गाड़ी गुजर रही थी। गाड़ी में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खैराबाद अपने दो-तीन साथियों के साथ मौजूद था। आरोपी मौके से फरार शिकायत में बताया गया कि गाड़ी थोड़ी दूरी पर रुकने के बाद मनप्रीत सिंह और उसके साथियों ने ठेके की ओर चार-पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान ठेके के अंदर मौजूद आकाशदीप सिंह को गोली और कांच के टुकड़े लग गए। गोली ठेके के शीशे को तोड़ते हुए लकड़ी के काउंटर से टकराई, जिससे आकाशदीप के पेट और बाएं हाथ में चोट आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह लगभग दो साल पहले गांव चाटीविंड के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग में ग्रंथी रह चुका हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी, जो इस वारदात का कारण बनी। ---