Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
शिकायतों का गलत निस्तारण करने पर जिला स्तर और उपमंडल स्तर के 2 दर्जन के करीब अधिकारियों को खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश म्हारी सड़क ऐप की हर माह जिला स्तर पर समीक्षा बैठक करेंगें उपायुक्त चण्डीगढ 31 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिहं सैनी ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप को अपलोड करने के लिए सभी पंजीकृत ड्राईविंग लाईसेंसधारक एवं वाहन मालिकों को संदेश भेजे जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप का उपयोग कर प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग कर सकें। मुख्यमंत्री म्हारी सड़क एप की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक म्हारी सड़क ऐप पर 24482 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 10501 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए कार्रवाई की गई तथा 12930 शिकायतों पर कार्य प्रगति पर है और शेष शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से मिली शिकायतों का निवारण होने पर 1770 लोगों ने संतुष्टि प्रदान की है और 1 लाख 18 हजार किलोमीटर लम्बी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने शिकायतों के गलत निस्तारण करने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि ऐप पर ओवरडयू होने वाली शिकायतों पर जिला एवं उपमण्डल स्तर के लगभग दो दर्जन अधिकारियों के खिलाफ जांच कर उनके विरूद्व समयबद्ध त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता द्वारा ऐप पर गड़ढे भरने के समक्ष आ रही समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को उनके समाधान के लिए के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप की हर माह जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित कर समीक्षा की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। उन्होंने इंजिनियर इन चीफ लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में अब तक कितनी सड़कों की मुरम्मत हुई है और कितनी सड़कों पर कार्य चल रहा है तथा शेष सड़कों का कार्य कब तक पूरा कर लिया जाएगा इसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि म्हारी सड़क ऐप हरियाणा में बुनियादी ढांचे की प्रतिक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण नागरिक इंटरफेस प्लेटफार्म के रूप में कार्य कर रहा है। जहां सिस्टम डेटा संग्रह और सहभागिता में सराहनीय है, वहीं विभागीय प्रतिक्रिया, वास्तविक समय ट्रेकिंग और सार्वजनिक संचार में दक्षता सुधार करने का कार्य कर रहा है। इस ऐप के माध्यम से शहरी स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड, हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास अवसंरचना विकास निगम, जिला परिषद, जीएमडीए, पीएमडीए आदि सभी विभागों की सड़के शामिल की गई है। इस ऐप के माध्यम से सड़कों को गढढा मुक्त करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सड़कों से संबंधित शिकायतों का सफलतापूर्वक पंजीकृत कर शीघ्र उचित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हर जिले में एक एक सड़क का चयन कर उसे स्मार्ट रोड़ के रूप में विकसित किया जाएगा। ऐसी सड़कों के साथ पाथवे बनाने का कार्य भी किया जाएगा। सरकार ने पिछले माह ही म्हारी सड़क ऐप लांच किया गया। उसके बाद अब तक 19629 लोगों ने ऐप डाउनलोड कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लगभग 46531 किलोमीटर लम्बी सड़कों की मुरम्मत का कार्य करने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अलावा राज्य की लगभग 3000 किलोमीटर सड़कों पर सफेद पटटी लगाने का कार्य किया गया है ताकि धुंध के मौसम में वाहनों को सड़क साफ दिखाई दे सके। बैठक में कई जिलों से तैयार की गई पीपीटी भी दिखाई गई जिसमें गढ्ढे भरने बारे विस्तार से दर्शाया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, एमपीडीए चेयरमैन डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी बी भारती, प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, ए सी एस अनुराग अग्रवाल, मुख्य प्रशासक एचएसवीपी चंद्र शेखर खरे, मुख्य प्रशासक मार्केटिंग बोर्ड मुकेश आहूजा, एमडी एचएसआईडीसी आदित्य दहिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।