Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 10 मार्च-- हरियाणा सरकार ने केंद्रीय अभियांत्रिकी सेवा के 1989 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री विमल गोस्वामी को हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीडब्ल्यूडब्ल्यूएमए) पंचकूला का कार्यकारी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री गोस्वामी सीमा सड़क संगठन में अपर महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उन्हें प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्र में लंबा अनुभव है। नवनियुक्त कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री विमल गोस्वामी ने अपनी नियुक्ति पर हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राज्य में जल संरक्षण को बढ़ावा देने, तालाबों के पुनर्जीवन तथा अपशिष्ट जल के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण समय की आवश्यकता है और इसके लिए आधुनिक तकनीक व प्रभावी योजनाओं के माध्यम से ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन के साथ-साथ अपशिष्ट जल के वैज्ञानिक प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में प्राधिकरण द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए सभी संबंधित विभागों व विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी इस मौके पर प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री विमल गोस्वामी का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा तालाबों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेगा।