Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/10 मार्च।जालंधर के आदमपुर में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। सीएम मान ने पंजाब के युवाओं की शिक्षा और रोजगार की जिम्मेदारी लेते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और विपक्षी पार्टियों अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य का खजाना खाली नहीं है। सीएम मान ने कार्यक्रम में भावुक होते हुए कहा कि जब 80 वर्षीय बुजुर्ग अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए गुहार लगाते हैं, तो उन्हें बहुत दुख होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के युवाओं के भविष्य, उनकी पढ़ाई और नौकरी की पूरी जिम्मेदारी अब APP सरकार की है। उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरियां देने का भी भरोसा दिलाया।