Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/10 /पठानकोट के साथ सटे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बॉर्डर नाकों को पुलिस ने AI से लैस कर दिया है। आतंकी गतिविधियों और तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ये कदम उठाया है। पुलिस का दावा है कि AI सिस्टम से ऐसे अपराधियों को भी पकड़ा जा सकेगा जो हुलिया बदल लेते थे। इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि DGP पंजाब और SSP पठानकोट के दिशा निर्देशों पर इंटरस्टेट नाकों पर पुलिस को हाईटैक किया गया है। AI टूल की मदद से पुलिस की नजर से अब अपराधी आसानी से नाके पार नहीं कर पाएंगे। बता दें कि पठानकोट संवेदनशील जिला होने के चलते ये कदम उठाया गया है। आर्मी कैंटोनमेंट और एयरबेस होने के चलते यहां पहले से थ्री लेयर सुरक्षा रहती है। नाकों की निगरानी पुलिस के सीनियर अफसर खुद करेंगे। इससे लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 24 घंटे की निगरानी शुरू की इंस्पेक्टर मोहित टाक ने बताया कि DGP पंजाब और SSP पठानकोट के दिशा निर्देशों पर पठानकोट के साथ सटे इंटरस्टेट नाकों से गुजरने वाले लोगों की 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। कई बार जम्मू-कश्मीर से कुछ शरारती तत्व हथियार या नशा लेकर पंजाब में दाखिल हो जाते हैं। AI टूल की मदद से नशा तस्करी पर रोक लगाने में भी मदद मिलेगी।