Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/10 मार्च। बठिंडा के नरूआना गांव में एक धार्मिक डेरे के पास स्थित खाली प्लॉट में एक गली-सड़ी लाश मिली है। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठन सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम, जिसमें विक्की कुमार, संदीप गोयल और प्रधान गौतम गोयल शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि लाश कुत्तों द्वारा नोची गई थी और काफी पुरानी प्रतीत हो रही थी। लाश के पास से मृतक की शिनाख्त हो सके, ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। इसके बाद थाना सदर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की जांच सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस और पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थाना सदर प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है, लेकिन फिलहाल मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रभारी जसविंदर सिंह के अनुसार, लाश काफी पुरानी लग रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लाश को बठिंडा अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहारा संस्था के अध्यक्ष गौतम गोयल ने बताया कि उनकी टीम पुलिस कार्रवाई के बाद लाश को मोर्चरी तक पहुंचाने में सहयोग कर रही है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।