Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/10 मार्च। शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना जिले के खन्ना की अनाज मंडी में "पंजाब बचाओ रैली" का आयोजन किया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रैली को संबोधित किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सीएम मान के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें मान ने कहा था कि अकाली दल के पास 11 सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए भी लोग नहीं हैं। सुखबीर बादल ने दावा किया कि आने वाले 4 महीनों में सीएम भगवंत मान को 11 लोग भी साथ नहीं मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है।इस दौरान सुखबीर बादल ने पंजाब के आढ़तियों का भी समर्थन किया। यादविंदर सिंह यादू को विधायक बनाने की अपील उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के सीएम रहते आढ़तियों की आढ़त 2.5 प्रतिशत तय की गई थी, जिसे अब घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने इस फैसले को आढ़तियों के साथ अन्याय बताया और उन्हें ईपीएफ (EPF) के दायरे में लाने के फैसले का भी विरोध किया। बादल ने खन्ना हलके से यादविंदर सिंह यादू को विधायक बनाकर भेजने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि अकाली दल की सरकार बनने पर खन्ना और जगराओं को जिले का दर्जा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पंजाब के हर जिले में मेडिकल और वेटनरी कॉलेज खोलने और बुजुर्गों को 3100 रुपए मासिक पेंशन देने का वादा किया।