Uturn Time
Breaking
Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर Patiala: पटियाला में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, कम्पोस्टेबल लिफाफों में कड़ाह प्रसाद Mohali: पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय, कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती खत्म, कर्मचारियों की होगी सीधी नियुक्ति
Logo
Uturn Time
हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल माहिलपुर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, देश-विदेश की संगतों द्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी सेवा सोसाइटी क्षेत्र माहिलपुर के सहयोग से 13 मार्च को महान गुरमति समागम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, अध्यक्ष एसजीपीसी और गुरुद्वारा शहीदां के मैनेजर गुरदयाल सिंह की ओर से संयुक्त रूप में बताया कि यह महान गुरमति समागम नानक शाही संमत 557 के नए वर्ष के 1 चेत की आमद को समर्पित होगा, जो शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा।इस दौरान पंथ के प्रमुख रागी, ढाडी, कथा वाचक, कीर्तनी जत्थे संगतों को गुरबाणी के मनोहर कीर्तन, कथा विचारों, ढाडी वारो से निहाल करेंगे। जिनमें भाई गुरभेज सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, बलवीर सिंह हुसैनपुरी कविशर धर्म प्रचार कमेटी, ज्ञानी मनजीत सिंह लुधियाना पंथक ढाडी जत्था, भाई पलविंदर सिंह हेड ग्रंथी कथावाचक गुरुद्वारा चरण कमल साहिब बंगा, भाई हरमेश सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल, भाई गुरजिंदर सिंह कथा वाचक गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल शामिल होंगे। इस मौके पर संगतों को गुरू के लंगर अटूट वर्ताए जाएंगे।