Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जम्मू, 10 मार्च: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 76वीं बटालियन सीआरपीएफ द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से जीएमसीएच, बख्शी नगर जम्मू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। यह शिविर जीएमसीएच जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेंद्र त्रिशाल और 76वीं बटालियन के कमांडेंट वेजोटो टिनयी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। शिविर में 76वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में सीआरपीएफ द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना था। इसके अलावा यूनिट मुख्यालय 76वीं बटालियन, गंग्याल (जम्मू) में एक स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान सीएमओ (एसजी) डॉ. मोनिका पॉल ने जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। यह पहल समाज के प्रति सीआरपीएफ की सेवा भावना को दर्शाती है।