Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पुनीत महाजन चंडीगढ़ : राम दरबार फेस-2 में मकान नंबर 716 के पास वार्ड नंबर 19 की गली में सीवरेज का गंदा पानी बहने की समस्या को लेकर कल जारी किए गए प्रेस नोट और समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। आज सुबह खबर की कटिंग सामने आने के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीवर लाइन की सफाई व गली की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से इस गली में सीवरेज का गंदा पानी लगातार बह रहा था, जिससे पूरी गली नाले में तब्दील हो गई थी। गंदगी, कीचड़ और बदबू के कारण स्थानीय लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। सबसे ज्यादा परेशानी उन स्कूली बच्चों को हो रही थी जिन्हें रोज इसी गली से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी चुके थे, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ था और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा था। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी (अरविंद सिंह), निवासी हल्लोमाजरा, और भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी कम को कन्वीनर( पुनीत महाजन) ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रेस नोट जारी किया था और तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने संज्ञान लिया और आज सुबह मौके पर काम शुरू करवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सीवर लाइन की पूरी तरह सफाई और गली की मरम्मत कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों को इस परेशानी से राहत मिलेगी। लोगों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई आवाज का असर हुआ है और प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई शुरू करना सराहनीय कदम है। म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के सारे स्टाफ का बहुत धन्यवाद उन्होंने लोगों की समस्या को सुना और तुरंत उसका काम शुरू किया