Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पुनीत महाजन चंडीगढ़ 10 March : माजरा वार्ड नंबर 20 में सीआरपी गेट से लगभग 10 कदम पहले चंडीगढ़ की ओर जाने वाली स्लिप रोड पर सीवर लाइन को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे इलाके के लोगों और राहगीरों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सड़क के बीचों-बीच खुला सीवर किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। कुछ लोगों के फोन आए अरविंद सिंह और पुनीत महाजन को उन्होंने मौके पर जाकर देखा सच में वहां के लोग बहुत परेशान हैं सोशल वर्कर (अरविंद सिंह) और भारतीय एकता मंच के जनरल सेक्रेटरी कम को कन्वीनर( पुनीत महाजन) ने जाकर पूरा हाल दिखा स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्लिप रोड काफी व्यस्त रहती है और यहां से रोज़ाना दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। खासकर रात के समय यह खुला सीवर दिखाई नहीं देता। अगर कोई बाइक या स्कूटी चालक जरा-सी भी फिसल गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन को कई बार इस समस्या की जानकारी देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसा लगता है जैसे प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो। क्या प्रशासन किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा? सोशल वर्कर अरविंद सिंह ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस खुले सीवर को बंद नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। इलाके के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि तुरंत कार्रवाई करते हुए इस खुले सीवर को ढका जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी मासूम की जान खतरे में न पड़े।