Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 10 March : पुलिस स्टेशन ढकोली की टीम ने गश्त के दौरान नशा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च 2026 को ढकोली पुलिस टीम निजी वाहन में गश्त और जांच के लिए गांव किशनपुरा से पीर मुछल्ला की ओर जा रही थी। शाम करीब 4:30 बजे जब पुलिस टीम पिंक सिटी के पास बने बंकरों के नजदीक पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम ललिस चौहान पुत्र देशराज निवासी गांव काठमी, थाना भाखरी, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) तथा वर्तमान में कमरा नंबर 75, आस्था सिटी, पीर मुछल्ला, थाना ढकोली, जिला एसएएस नगर बताया। इसके बाद पुलिस आरोपी को सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली ले गई, जहां उसका डोप टेस्ट करवाया गया। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में आरोपी का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थ का सेवन करना एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत अपराध है। इस संबंध में आरोपी ललिस चौहान के खिलाफ थाना ढकोली में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।