Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च। पानीपत शहर में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर रोहतक बाइपास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मंगलवार को कोहरे के कारण बीच सड़क (मिडल लेन) पर खड़े एक खराब ट्रक में तेज रफ्तार टैक्सी पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एनआरआई (NRI) पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रंजीत सिंह संधू (63) और उनकी पत्नी सतिंदर कौर (61) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दंपति अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार चलाते थे। वे अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से अमृतसर जाने के लिए उन्होंने टैक्सी किराए पर ली थी। सवेरे बह करीब 5:40 बजे जब उनकी टैक्सी पानीपत पहुंची, तो घने कोहरे के कारण चालक को बीच सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण भिड़ंत हो गई। युद्ध के कारण बदली थी टिकट परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दंपती की किस्मत उन्हें मौत के करीब खींच लाई। पहले उनकी सीधी अमृतसर के लिए फ्लाइट बुक थी, लेकिन अमेरिका-इजरायल युद्ध के कारण वह टिकट कैंसिल हो गई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए दोबारा टिकट बुक की और वहां से टैक्सी के जरिए घर जाने का फैसला किया, जो उनके जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ। इस परिवार की कहानी अत्यंत हृदयविदारक है। दंपती के इकलौते बेटे की महज 6 साल पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अब हादसे के बाद अमेरिका में उनकी केवल एक बेटी रह गई है, जिसके सिर से माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। हादसे में टैक्सी ड्राइवर की जान चमत्कारिक रूप से बच गई है। पुलिस कार्रवाई और ड्राइवर फरार घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने पानीपत के सिविल अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करने और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर मालिक और फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।