Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब / यूटर्न / 11 मार्च।लुधियाना जिले में जगराओं के नजदीकी गांव लक्खा में पुलिस ने एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अपने घर में शराब बनाने वाले आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चलती हुई भट्ठी, गैस सिलेंडर, शराब बनाने का अन्य सामान और भारी मात्रा में लाहन बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना हठूर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव लक्खा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी करके पकड़ा आरोपी थाना हठूर के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि एएसआई सुल्खन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव लक्खा में गश्त कर रही थी। बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह अपने घर में अवैध रूप से शराब बना रहा है और उसे गांव व आसपास के इलाकों में बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हरप्रीत सिंह के घर पर छापा मारा और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को चलती हुई भट्ठी, गैस सिलेंडर और शराब बनाने का अन्य सामान मिला। इसके अतिरिक्त, दो ड्रमों में छिपाकर रखी गई लगभग 80 लीटर लाहन भी बरामद की गई। कंबाइन चलाता है आरोपी पुलिस पूछताछ में आरोपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कंबाइन चलाने का काम करता है। हालांकि, कंबाइन का सीजन न होने पर वह अवैध शराब तैयार कर उसे आगे बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।