Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/ 11 मार्च।पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब विधानसभा में पंजाब बजट 2026–27 पर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए इस बजट को प्रगतिशील, दूरदर्शी और आम जनता के कल्याण पर केंद्रित बताया। चर्चा में भाग लेते हुए मंत्री ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट पंजाब सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करने और राज्य में संतुलित एवं समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भुल्लर ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार करने और सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की पहलों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र किया, जिसके तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी और चिकित्सा आपात स्थिति के समय परिवारों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए भुल्लर ने कहा कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता देने वाली योजना महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगी और उन्हें परिवार की आर्थिक मजबूती में अधिक योगदान देने के योग्य बनाएगी। उन्होंने इस पहल को “सम्मान राशि” बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है।