Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 12 March : अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर इंडस हॉस्पिटल के सामने करीब तीन दर्जन हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में लापरवाही और मिलीभगत के आरोप में फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके का मुआयना करने के बाद डीएफओ अमनीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार हाईवे के किनारे करीब 25 से 30 पेड़ कटे हुए पाए गए। जांच के दौरान लालरू बीट के इंचार्ज फॉरेस्ट गार्ड रघबीर सिंह और ब्लॉक ऑफिसर अमर सिंह से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड रघबीर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं ब्लॉक ऑफिसर अमर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर, इस मामले में जीएमआर प्रभारी संतोष सिंह की शिकायत पर डेराबस्सी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुखविंदर सिंह, अकरम और साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।