Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
हरियाणा /यूटर्न/ 13मार्च। खेत में आदमी खड़े कर दो और आए तो लठ मारो, इनका क्या इंटरेस्ट है हटवाने में, फिर पुलिस ढूंढते फिरोगे। इनको पुलिस नहीं देना, ये बिजली वाले हैं—यह बात महेंद्रगढ़ के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने समाधान शिविर के दौरान एक फरियादी की शिकायत पर बिजली विभाग को फटकार लगाते हुए कही। साथ ही पास में बैठी पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ से कहा कि इनको पुलिस मत देना ये बिजली वाले है | दरअसल महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त आमजन की शिकायतें सुन रहे थे। इसी दौरान गांव डुलाना निवासी राजेश कुमार पुत्र विजय सिंह अपनी समस्या लेकर पहुंचे। राजेश कुमार ने बताया कि उनके खेत से करीब तीन सौ पचास फुट अंदर बिजली विभाग ने किसी अन्य किसान के लिए ट्रांसफार्मर लगा रखा है। जब भी ट्रांसफार्मर खराब या जल जाता है तो विभाग के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य साधनों के साथ उनके खेत में पहुंच जाते हैं, जिससे उनकी फसल को नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि यह समस्या पिछले करीब चालीस वर्षों से बनी हुई है, लेकिन न तो उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया और न ही ट्रांसफार्मर को खेत से बाहर लगाया गया। उन्होंने कहा कि वह कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। समाधान शिविर के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ को फटकार लगाते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने निर्देश दिए कि इस मामले का जल्द समाधान किया जाए और किसान को अनावश्यक परेशानी न हो।