Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 13मार्च। लुधियाना के सिधवां बेट पुलिस ने जालंधर क्षेत्र के दो नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सिधवां बेट के गांवों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जालंधर के रायपुर गुग्गरा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुख और गांव छोहले निवासी नवजीत सिंह उर्फ लभु के रूप में हुई है। थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी जालंधर क्षेत्र से आकर सिधवां बेट के गांवों में नशे की होम डिलीवरी करते हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी नहर की पटरी के रास्ते राऊवाल जंडी की तरफ से सिधवां बेट नहर पुल की ओर आ रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंडी वाली साइड से नहर की पटरी पर नाका लगाकर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आ रहे दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से हेरोइन बरामद की। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।