Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 13मार्च। पंजाब राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे निवेश सम्मेलन के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों पर डेलीगेट्स द्वारा भरपूर रुचि दिखाई जा रही है। पंजाब के सहकारी संस्थान मार्कफेड द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। इस स्टॉल पर मार्कफेड द्वारा चावल, शहद, डिब्बाबंद सब्जियां, मल्टीग्रेन दलिया, गुड़-शक्कर, सरसों का तेल, घी, अचार और आटा सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। मार्कफेड स्टॉल के नोडल इंचार्ज अनिल कुमार पुरी ने बताया कि इस सम्मेलन में भाग लेने आए डेलीगेट्स द्वारा मार्कफेड के शहद, मसाला गुड़, तेल, अचार और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के बारे में सबसे अधिक जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्कफेड के उत्पाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, अरब देशों सहित कई अन्य देशों में निर्यात किए जाते हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज कुछ डेलीगेट्स ने अफ्रीकी देशों में मार्कफेड के उत्पादों के निर्यात के लिए मार्कफेड से संपर्क भी किया है। अनिल कुमार पुरी ने बताया कि मार्कफेड द्वारा तैयार किए गए शहद ने दुनिया के सबसे बड़े गुणवत्ता परीक्षण एन.एम.आर. (जो एक जर्मन कंपनी द्वारा किया जाता है) में पहला स्थान हासिल किया है।